Publish Date: Sat, 13 Mar 2021 (08:59 IST)
Updated Date: Sat, 13 Mar 2021 (09:04 IST)
ब्रासीलिया। ब्राजील वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पहुंच गया है।
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 85,663 नए मामले दर्ज किए गए और इससे साथ ही इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 1,13,63,389 हो गई, वहीं देश में इस महामारी से अब तक 2.75 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले नंबर है, जहां अब तक 2.93 करोड़ लोग इसकी चपेट में आए हैं, वहीं तीसरे नंबर पर भारत में इससे 1,13,63,389 प्रभावित हुए हैं। (भाषा)