Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांगो ने क्यों लगाई AstraZeneca की वैक्सीन पर रोक, जानिए वजह...

Advertiesment
AstraZenecaVaccine
किंशासा। कई यूरोपीय देशों द्वारा एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने के बाद कांगो ने भी इस कंपनी के टीके का उपयोग करने पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र के जरिए वैक्सीन की 17 लाख खुराक प्राप्त होने के मध्य अफ्रीकी देश कांगो ने सोमवार को टीकाकरण अभियान शुरू किया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने 7 सुर 7 न्यूज चैनल से बात करते हुए शुक्रवार को कहा कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण अभियान पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर ब्रिटेन तथा स्वीडन में जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रिया एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने वाला पहला देश है। (भाषा)
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल-डीजल के 14वें दिन भी नहीं बदले, राजधानी में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर