Hanuman Chalisa

खौफनाक, यूपी में सैफई की सड़कों पर घूमते 70 कोरोना मरीज

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (14:36 IST)
इटावा। आगरा से बस एवं एम्बुलेंस के जरिए सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल भेजे गए कोरोना वायरस से संक्रमित 70 मरीज अस्पताल का मुख्य द्वार खुला न होने की वजह से 3 घंटे बाहर सड़क पर ही टहलते रहे।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्र पाल सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार को इस बारे में बताया।

पुलिस के अनुसार सिंह ने मरीजों को पानी और बिस्कुट मुहैया कराए। ये मरीज बस और एम्बुलेंस के जरिए तड़के 4 बजे आगरा से सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल का मुख्य द्वार बंद होने की वजह से सभी मरीज सुबह सात बजे तक मुख्य द्वार के सामने और आस-पास सड़कों पर टहलते रहे। राजकुमार ने कहा कि आगरा प्रशासन की ओर से संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ।

कुलपति ने इसके बाद अस्पताल का मुख्य द्वार खुलवाया और मरीजों को अस्पताल के अन्दर बने कोरोना वायरस विंग मे भर्ती किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख