ramcharitmanas
✕

कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए महाराष्ट्र से 70 बसें रवाना

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (14:59 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए बुधवार की सुबह महाराष्ट्र से राज्य परिवहन की कम से कम 70 बसें रवाना हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के धुले जिले से सुबह करीब 10.30 बजे बसें रवाना हुईं और बुधवार रात तक राजस्थान पहुंच जाएंगी।
ALSO READ: Lockdown : महाराष्ट्र में 13000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों में होगा काम शुरू
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के अधिकारी ने बताया कि बसें गुरुवार सुबह को कोटा से रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस में केवल 20 छात्रों को बैठने की अनुमति होगी और बसें भोजन के लिए 2 से 3 स्थानों पर रुकेंगी।
 
महाराष्ट्र के कई छात्र 12वीं कक्षा के बाद विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी की तैयारी के सिलसिले में कोचिंग कक्षाएं करने के लिए कोटा में रह रहे हैं।
 
एमएसआरटीसी अधिकारी ने बताया कि 11 से 12 घंटे की लंबी दूरी के कारण प्रत्येक बसों को 2 चालक मुहैया कराए गए हैं और एक वैन बसों के बेड़े के साथ चलेगी ताकि वाहन में किसी तरह की खराबी आने पर उसे ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोटा से वापसी की यात्रा पर बसें छात्रों को उनके जिलों तक लेकर जाएगी।
 
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने मंगलवार देर रात एक ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के 1,780 छात्र कोविड-19 के खिलाफ लगाए गए लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे हुए हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार एमएसआरटीसी की 92 बसें 29 अप्रैल 2020 को छात्रों को वापस घर लाने के लिए धुले से रवाना होंगी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में GST चुकाने के लिए और समय देने के कानून में संशोधन होगा
इसके बारे में पूछने पर एमएसआरटीसी अधिकारी ने बताया कि उन्हें 92 बसें भेजनी थीं लेकिन यह संख्या कम कर दी गई, क्योंकि रायगढ़ तथा बीड़ जैसे जिलों ने कोटा से छात्रों को वापस लाने के लिए निजी बसें भेजीं। महाराष्ट्र आपदा मोचन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि वापसी पर छात्रों को घर में 14 दिनों तक अनिवार्य रूप से पृथकवास करने के बाद अपने अभिभावकों के साथ चिकित्सा जांच करानी होगी। 
ऐसे संकेत मिले हैं कि कुछ बड़े शहरों में बंद की अवधि बढ़ाई जा सकती है, जहां कोरोना वायरस संबंधी स्थिति अभी तक नियंत्रण में नहीं है। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने छात्रों को वापस लाने का फैसला किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख