Daily Horoscope
✕

लॉकडाउन में डाक विभाग ने रोजाना 80000 लोगों तक पहुंचाया पैसा

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (14:34 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के समय उत्तर प्रदेश के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों में डाक विभाग हर रोज 2 लाख लोगों से संपर्क साध रहा है और 80 हजार से अधिक लोगों तक पैसा पहुंचा रहा है। विभाग के डाकिये दूसरे बैंकों से 120 करोड रुपए से अधिक की रकम निकालकर अब तक जरूरतमंदों को दे चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने 'भाषा' से विशेष बातचीत में कहा, 'हमने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) एक्टिवेट किया है और 10 दिन से लगातार 80 हजार ट्रांजेक्शन रोजाना कर रहे हैं। दूसरे बैंकों का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। उसके अलावा अपना भी कर रहे हैं।'

उन्होंने घर पर डाकिये के जरिए एटीएम की सुविधा प्रदान करने के बारे में कहा, 'हम हर रोज दो लाख लोगों से मिलते हैं। दूसरे बैंक का ट्रांजेक्शन 50 प्रतिशत से ज्यादा सफल नहीं होता लेकिन फिर भी हम 80 हजार लोगों को दूसरे बैंकों से निकालकर पैसा दे रहे हैं।

दूसरे बैंकों से अब तक हम 120 करोड रुपए से अधिक की रकम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों एवं अन्य लोगों तक पहुंचा चुके हैं।'

उन्होंने बताया कि डाकघरों में जिन लोगों के खाते हैं, उन्हें भी हम पैसे पहुंचा रहे हैं। पोस्ट आफिस सेविंग बैंक—पीओएसबी के जरिए 3500 करोड रूपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हमने किया है।

सिन्हा ने बताया कि हमने अयोध्या में नाव पर जाकर मछुआरों तक पैसा पहुंचाया। महिलाएं अकसर घर से निकल नहीं पातीं, हम उन्हें किचेन में जाकर पैसे दे रहे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो चलने फिरने में सक्षम नहीं हैं, हमारा पोस्टमैन जाकर उन्हें पैसा पहुंचाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का हमारा स्टाफ काफी उत्साहित है। हमारा प्रयास है कि ऐसे समय में कैसे बढि़या काम किया जाए।

सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग की इस पहल की केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी ट्वीट करके तारीफ की है।

सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग की इस पहल के कारण नाव पर बैठे-बैठे गांव के मछुआरे एटीएम की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां आज भी लोगों को अपने बैंक खाते से पैसे निकलवाने के लिए कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। डाक विभाग की इस पहल से बूढ़े, दिव्यांग, अक्षम, गरीब, किसान और मज़दूरों को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के समय पैसा चाहिए तो बस डाकिए को घर बुलाइए। आप माइक्रो एटीएम से दस हजार रूपये तक की रकम निकाल सकते हैं। शर्त केवल इतनी है कि आपका बैंक खाता आधार और मोबाइल से लिंक होना चाहिए और संबंधित मोबाइल रकम निकालते के समय मौजूद होना चाहिए।

खास बात यह भी है कि जनसेवा केंद्रों की तरह इस निकासी के लिए आपको कोई कमीशन नहीं देना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख