sundarkand
✕

पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक के जरिए देशव्यापी बंद के दौरान 34 लाख लेन-देन

भाषा
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (07:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी रोकने के लिए जारी राष्ट्रव्यापी प्रतिबंधों के दौरान 31 मार्च तक पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (पीओएसबी) के जरिए 34 लाख तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए 6.5 लाख लेन-देन हुए हैं।
ALSO READ: Corona Virus के 376 नए मामले, सरकार ने कहा- मरीजों की बढ़ती संख्या संक्रमण की राष्ट्रीय तस्वीर नहीं
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन दवा कंपनी नेडमेड्स डॉट कॉम और ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने भी भारतीय डाक से औषधि और जरूरी सामानों को महानगरों तथा कुछ अन्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए संपर्क किया है।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान के 31 मार्च 2020 तक डाकघर बचत बैंक के जरिए 34 लाख तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के जरिए 6.5 लाख लेनदेन हुए। इसके अलावा डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट समेत करीब 2 लाख चिट्ठी, पार्सल और मनीऑर्डर पहुंचाए।
 
जरूरी डाक तथा वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल डाकघर केरल, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और कुछ अन्य सर्किल में काम कर रहे हैं। डाक विभाग विभिन्न संगठनों के आग्रह पर कार्गो एयरलाइन तथा अपना मेल मोटर नेटवर्क का उपयोग कर जीवनरक्षक उपकरण (वेंटिलेटर), कोरोना वायरस परीक्षण किट तथा अन्य चिकित्सा उपकरण एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

अगला लेख