biodatamaker
✕

IISC कोविड-19 के रोगियों के लिए बना रहा स्वदेशी वेंटिलेटर

भाषा
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (07:19 IST)
बेंगलुरु। पिछले कुछ दिनों से दिन-रात जुटा हुआ भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) कोविड-19 रोगियों के लिए स्वदेशी वेंटिलेटर प्रोटोटाइप का निर्माण कर रहा है और इसके इसी महीने तैयार हो जाने की उम्मीद है। कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे भारत को भी अन्य देशों की तरह वेंटिलेटरों की कमी से जूझना पड़ सकता है।
ALSO READ: Corona मरीज के इलाज के दौरान जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की मदद
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में वर्तमान बाधा के चलते विनिर्माता वेंटिलेटरों के महत्वपूर्ण अवयव (उपकरण) विदेशों से मंगाने में असमर्थ हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए यहां आईआईएससी की एक टीम एक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप बना रही है। उसमें केवल उन्हीं अवयवों (उपकरणों) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो भारत में पाए जाते हैं या बनाए जाते हैं।
 
यह ब्रिटिश औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर आधारित होगा। आईआईएससी के अनुसार इसके अगले कुछ सप्ताह में तैयार हो जाने की उम्मीद है। डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स इंजीनियरिंग में प्रधान अनुसंधान वैज्ञानिक टीवी प्रभाकर ने कहा कि हम इसे इसलिए बना रहे हैं ताकि कोई भी इसे नि:शुल्क इस्तेमाल कर सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख