biodatamaker
✕

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से पहले 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (11:06 IST)
ढाका। बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से कुछ घंटे पहले श्रीलंकाई दल के तीन सदस्यों को कोविड—19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है।
 
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में होने वाले पहले वनडे से पूर्व श्रीलंका के दो खिलाड़ियों और कोच का कोविड—19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच को रद्द करने की संभावना से इन्कार किया है।
 
कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार जिस कोच का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है वह गेंदबाजी कोच चमिंडा वास हैं जबकि खिलाड़ी इसुरू उदाना और शिरन फर्नांडो हैं। यह तीन मैचों की श्रृंखला विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है।

श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलनी है। दूसरा मैच 25 मई जबकि तीसरा और अंतिम मैच 28 मई को खेला जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

अगला लेख