Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 36 दिन बाद देश में 2.5 लाख से कम नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 28 लाख

Webdunia
रविवार, 23 मई 2021 (10:45 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2.4 लाख नए मामले आए हैं। इसी के साथ संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार सातवें दिन तीन लाख से नीचे रहे। इससे पहले 17 अप्रैल को एक दिन में 2,34,692 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे। इस तरह 36 दिन बाद देश में 2.5 लाख से कम नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

ALSO READ: कोरोना की दूसरी लहर : लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू या नाइट कर्फ्यू, जानिए किस राज्य में क्या है पाबंदी...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,30,132 हो गई है। 3,741 और लोगों के संक्रमण से जान गंवाने के बाद इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,99,266 हो गई। संक्रमण से मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है।
 
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 28,05,399 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.57 प्रतिशत है।  इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,34,25,467 हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 88.30 प्रतिशत हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 19.49 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी हैं। शनिवार को 18-44 आयुवर्ग के 6,82,398 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 37 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल 99,79,676 लाभार्थियों को खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 22 मई तक कुल 32,86,07,937 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 21,23,782 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

अगला लेख