Publish Date: Tue, 02 Mar 2021 (15:13 IST)
Updated Date: Tue, 02 Mar 2021 (15:15 IST)
साइना नेहवाल पर बायोपिक बनाने का काम लंबे समय से चल रहा है। फिल्म पूरी हो चुकी है और अब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीज़र सामने आया है, जिसमें साइना के रूप में परिणीति चोपड़ा की झलक दिखलाई है।
साइना नेहवाल बैडमिंटन में भारत की बड़ी खिलाड़ी हैं। उनकी कहानी कई बच्चों और युवाओं को प्रेरित करेगी। बैडमिंटन की लोकप्रियता में भी इजाफा हो।
फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। अमोल ने 'तारे जमीं पर' जैसी फिल्म लिखी है और 'स्टेनले का डिब्बा' जैसी फिल्म भी निर्देशित की है।
'साइना' 26 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शक मिलेंगे।
webdunia
Publish Date: Tue, 02 Mar 2021 (15:13 IST)
Updated Date: Tue, 02 Mar 2021 (15:15 IST)