Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केएल राहुल के जन्मदिन पर अथिया शेट्टी ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, रखा यह यूनिक नाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें KL Rahul birthday

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (15:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इसी साल 24 मार्च को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। वहीं अब पति केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर अथिया ने अपनी बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए उसके नाम का भी खुलासा किया है। 
 
तस्वीर में राहुल अपनी बेटी को सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं अथिया बेटी पर प्यार लूटा रही हैं। हालांकि तस्वीर में कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर के साथ कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul (@klrahul)

अथिया ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी बेटी, हमारी सबकुछ। उनका नाम Evaarah/इवाराह है। इवाराह का मतलब भगवान द्वारा दिया गया गिफ्ट/गॉड ऑफ गिफ्ट है।'
 
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लंब वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में शादी रचाई थी। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्महाउस पर सात फेरे लिए थे। केएल राहुल इस समय आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई छोड़ने के बाद शाहरुख खान से भी ज्यादा बिजी हुए अनुराग कश्यप, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब