अक्षय कुमार ने अजय देवगन के साथ क्यों लगाई थी दो लाख रुपये की शर्त!

Webdunia
अक्षय कुमार का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। वे लगातार कामयाब फिल्में दे रहे हैं और इस समय फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों के चहेते अभिनेता हैं। उनकी तीन से चार फिल्में हर वर्ष आती हैं और उनकी फिल्म के साथ सिनेमाघर की रौनक लौट आती है। 
 
फिल्में तो चल रही हैं अब अक्षय कुमार ने दो लाख रुपये की शर्त भी जीत ली है। वे इंतजार कर रहे हैं जीत की रकम उन्हें दी जाए जो जल्दी ही उन्हें मिल सकती है। किस बात की थी शर्त... 

पिछली दिवाली पर रिलीज फिल्म 'गोलमाल अगेन' के बारे में अक्षय कुमार ने कहा था कि यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत से करेगी। फिल्म का ट्रेलर देख ही अक्षय ने यह बात कह दी थी। तब तक फिल्म के हीरो अजय देवगन की कोई फिल्म 200 करोड़ के पार नहीं हुई थी। 
 
अक्षय को यकीन इसलिए था कि फिल्म हिट फ्रेंचाइज़ का हिस्सा है। रोहित शेट्टी निर्देशक हैं। दिवाली का त्योहार है। इसलिए अक्षय ने फिल्म के बारे में भविष्यवाणी कर दी। इस पर एक शख्स ने उनसे शर्त लगा ली। क्या वो शख्स अजय थे... 

हाल ही में अपनी इस शर्त के बारे में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया है। उन्होंने कहा वे हर फिल्म के बारे में नहीं कह सकते है कि यह चलेगी या नहीं, लेकिन गोलमाल अगेन के बारे में उनकी बात सही बैठी। 
 
अक्षय ने उस शख्स का नाम तो नहीं बताया कि जिसके साथ उन्होंने शर्त लगाई थी, लेकिन माना जा रहा है कि वो अजय देवगन ही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युध्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की कड़ी मेहनत, 20 किलो वजन किया कम

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More