जब उड़ी थीं गोविंदा के बारे में हैरान कर देने वाली 3 अफवाहें!

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (12:17 IST)
गोविंदा का करियर सरपट दौड़ रहा था। हिट पर हिट दिए जा रहे थे। लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। गोविंदा के साथ भी वही हुआ। समय का पहिया ऐसा घूमा कि आसमान से जमीन पर आ गिरे। फिल्म पिटने लगी। दोस्तों ने साथ छोड़ दिया। काम मिलना बंद हो गया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि गोविंदा संभल पाएं उससे पहले ही सब कुछ हाथ से निकल गया।
वेबदुनिया विशेष लेख
गोविंदा को सूझा नहीं कि करियर को पटरी पर लाने के लिए वे क्या करें। सोचा कि किस्मत रूठ गई है और ऐसे समय लोग अपने ग्रहों को खुश करने के लिए बाबाओं की शरण में जाते हैं। कहते हैं कि गोविंदा भी बाबा के पास गए थे। बाबाओं ने कुछ टोटके बताए और गोविंदा ने इन टोटकों को पूरा करने के लिए ऐसी हरकत कर डाली कि लोग चकित रह गए। गोविंदा के बारे में तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं। ऐसी ही 3 अफवाहों का जिक्र हम कर रहे हैं। ये सही है या गलत, कहा नहीं जा सकता, लेकिन बॉलीवुड में इन पर यकीन किया गया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

लेट पहुंचने का टोटका 
गोविंदा जब करियर के शिखर पर थे तो शूटिंग पर देरी से पहुंचते थे। कई बार तो वे 5-6 घंटे लेट पहुंचते थे और सेट पर सभी इंतजार करते रहते थे। निर्माता खून के आंसू रोते थे क्योंकि स्टूडियो का किराया लगता था। जब किसी ने पता लगाया कि आखिर क्या कारण है कि वे देर से पहुंचते हैं तो पता चला कि किसी ने गोविंदा को कहा कि शूटिंग पर लेट जाओ। इससे फिल्म भी थिएटर में लेट (देर) तक चलेगी। देर तक यानी कई दिनों तक चलेगी तो हिट रहेगी। बस, गोविंदा लेट पहुंचने लगे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

मुर्गी के साथ शॉट 
बड़ी विचित्र किस्म की अफवाह थी ये। कहा गया कि गोविंदा ने जिद पकड़ ली कि वे मुर्गी के साथ एक शॉट देंगे। अब निर्देशक और लेखक सहित सभी लोग हैरान कि स्क्रिप्ट में तो कहीं मुर्गी का जिक्र नहीं है। कैसे इसको कहानी में फिट किया जाएगा? गोविंदा नहीं माने तो फैसला लिया गया कि गोविंदा मुर्गी को पकड़ कर हाथ पीछे रखेंगे। इससे मुर्गी दिखाई भी नहीं देगी और काम भी हो जाएगा। आखिर में यह आइडिया जम गया और ऐसा ही किया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

घर दे दिया 
किसी पंडित ने कहा कि आप अपने को-आर्टिस्ट को घर गिफ्ट में दे दो इससे किस्मत चमक जाएगी। गोविंदा ने ऐसा ही किया। बाद में सफाई दी कि कि वो घर तो मैंने उसे बेचा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बाहुबली 2 की रिलीज को 8 साल पूरे, जानिए कैसे प्रभास की फिल्म ने बदल दिया सिनेमा का इतिहास

जब ईशा देओल ने मार दिया था अमृता राव को थप्पड़, सालों बाद बोलीं- मुझे कोई पछतावा नहीं...

प्रशांत नील से लेकर गीतू मोहनदास तक, साउथ स्टार यश ने इन उभरते निर्देशकों को पहुंचाया कमर्शियल स्टारडम तक

पंचायत के मेकर्स एक और नई कहानी ग्राम चिकित्सालय, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

वीरू देवगन की सलाह पर परेश रावल पीते थे यूरिन, फायदा देख डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

More