ramcharitmanas

क्या सनी देओल देंगे करण को दूसरा मौका?

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (06:33 IST)
धर्मेन्द्र ने सनी देओल को 'बेताब' से लांच किया था और फिल्म को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सनी ने भी पिता का फर्ज निभाते हुए बेटे करण देओल को लांच किया, लेकिन फिल्म को बेहतर नहीं बना सके। खुद निर्देशक बनने की जिद कर ली और फिल्म का कबाड़ा कर दिया। फिल्म बुरी थी सो पिटना निश्चित था, लेकिन इससे ज्यादा नुकसान करण को हुआ। 
 
पहली ही फिल्म फ्लॉप हो जाए तो वापसी करना बेहद मुश्किल होता है। बजाय खुद निर्देशन करने के सनी किसी और अनुभवी निर्देशक या बैनर से करण को लांच करते तो हो सकता है कि मामला आज कुछ और होता। पल पल दिल के पास को रिलीज हुए लगभग डेढ़ साल हो गया है और करण के पास कुछ काम नहीं है। 


 
खबर है कि सनी एक और मौका करण को देना चाहते हैं और इसमें कुछ बुराई भी नहीं है। लगता है कि गलती से सनी ने सबक सीख लिया है। खबरचियों का कहना है कि सनी जल्दी ही करण को लेकर एक फिल्म प्रोड्यूस करने की सोच रहे हैं और डायरेक्शन की कुर्सी पर किसी और को बैठाएंगे ताकि इस बार तीर सही निशाने पर लगे और करण देओल खानदान के परचम को आगे बढ़ाएं। 
 
बीच में ये भी सुनने को मिला था कि करण को लेकर फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार एक फिल्म प्लान कर रहे हैं, लेकिन बात आई-गई हो गई। इसी बीच कोरोना के कारण कई फिल्में बनते-बनते रह गईं। आर्थिक संकट सामने आ खड़े हुए हैं और इस दौर में फिल्म बनाना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है। सनी भी परिस्थितियों का सही होने का इंतजार कर रहे हैं और मामला ठीक-ठाक होने पर करण को लेकर दूसरी फिल्म की घोषणा जल्दी सुनने को मिल सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे'... अधूरा रह गया किशोर कुमार का यह सपना

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

थिएटर में 'स्पॉइलर' देना पड़ा भारी: Spider-Man: Brand New Day की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर हुआ बवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख