Biodata Maker

Adipurush बॉक्स ऑफिस पर Hit है या Flop, Prabhas की फिल्म का क्या है हाल

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (07:02 IST)
  • आदिपुरुष के मेकर्स को कितने करोड़ का हुआ घाटा? 
  • फिल्म का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन? 
  • क्या लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया का फिल्म के प्रदर्शन पर हुआ असर? 
     
Adipurush Hit or Flop : करोड़ो की लागत से तैयार, प्रभास (Prabhas) और कृति सेनोन (Kriti Sanon) स्टारर मूवी 'आदिपुरुष' (Adipurush) ने पहले तीन दिन तो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खूब धूम मचाई, लेकिन चौथे दिन से कलेक्शन का ग्राफ धड़ाम से नीचे आ गिरा। फिल्म (Adipurush) के निर्माताओं के अनुसार आदिपुरुष (Adipurush) का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के पार चला गया है, लेकिन फिल्म की लागत इतनी ज्यादा है कि ये कलेक्शन पर्याप्त नहीं है। 
 
यदि आदिपुरुष (Adipurush) के भारत में हिंदी वर्जन के पहले सप्ताह के कलेक्शन की बात की जाए जो यह 111.75 करोड़ रुपये रहे। आदिपुरुष (Adipurush) ने पहले दिन 32 करोड़ के कलेक्शन से जोरदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन 30.50 और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन रहा। चूंकि लोगों में आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर उत्साह था इसलिए उन्होंने पहले से ही टिकट एडवांस बुकिंग के जरिये खरीद लिए थे, लेकिन जैसे ही रिपोर्ट आदिपुरुष (Adipurush) की खराब आई चौथे दिन कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये पर जा पहुंचे। पांचवें दिन 5.50 करोड़, छठे दिन 3.50 करोड़ और सातवें दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। 


 
तेलुगु वर्जन ने करीब 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले सप्ताह में किया, जबकि तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन का कलेक्शन बेहद कम रहा। दूसरे सप्ताह में कलेक्शन तो बेहद कम रहे और लोगों ने आदिपुरुष (Adipurush) से दूरी बना ली। 

 
फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि केवल हिंदी वर्जन में ही 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और यदि सभी वर्जन की बात की जाए तो कुल नुकसान 60 करोड़ के आसपास हुआ है। ऐसे में आदिपुरुष (Adipurush) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। 
 
आदिपुरुष (Adipurush) के पहले ट्रेलर ने ही नकारात्मक प्रतिक्रियाएं हासिल की थी इसके बावजूद लोगों को फिल्म से बहुत उम्मीद थी और पहले तीन दिन के कलेक्शन इस बात के गवाह है। मेकर्स ने रामायण (Ramayan) के नाम पर जो छूट ली और किरदारों तथा प्रसंगों से छेड़छाड़ की वो दर्शकों को रास नहीं आया और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन

'आ जाता मैच देखने यार', पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

जतिन सरना–मधुरिमा रॉय की 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर आउट, दिखेगी प्यार और बदले की आग से भरी अनकही प्रेम कहानी

सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखने का सिलसिला जारी, पर कहां है उनके दावों का सबूत?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख