Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

'आदिपुरुष' विवाद के बीच मनोज मुंतशिर बोले- राम भक्त थे हनुमान, हमने भगवान बनाया

हमें फॉलो करें 'आदिपुरुष' विवाद के बीच मनोज मुंतशिर बोले- राम भक्त थे हनुमान, हमने भगवान बनाया

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 21 जून 2023 (11:19 IST)
Manoj Muntashir: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। रामायण पर आधारित इस फिल्म में भद्दे डायलॉग सुन दर्शक काफी निराश है। इस वजह से 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों मनोज मुंतशिर ने इस फिल्म के विवादित डायलॉग जल्द ही बदलने की बात कही थी।
 
वहीं अब मनोज मुंतशिर ने अपनी मुसीबतें और बढ़ा ली हैं। मनोज मुंतशिर ने कहा कि हनुमान जी भगवान नहीं थे, बल्कि राम भक्त थे। उन्हें भगवान हमने बनाया। यह बात मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू के दौरान कही है। बता दें कि फिल्म में हनुमान जी के किरदार के लिए लिखे गए डायलॉग पर कोहराम मचा हुआ है। 
 
webdunia
आज तक को दिए इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा, सरल भाषा लिखने के पीछे हमारा एक लक्ष्य ये था कि बजरंगबली, जिन्हें हम बल, बुद्धि और विद्या का देवता मानते हैं। बजरंगबली जिनके अंदर पर्वत जैसा बल है, जिनके अंदर सैंकड़ों अश्वों का वेग है, वही बजरंगबली बालक समान हैं।
 
उन्होंने कहा, उनका बाल सुलभ चरित्र ऐसा है कि वो मुस्कुराते हैं। हंसते हैं। वो श्रीराम की तरह बात नहीं करते। वो दार्शनिक बातें नहीं करते। बजरंगबली भगवान नहीं हैं, भक्त हैं। हमने उनको भगवान बनाया बाद में, क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर थी।
 
मनोज मुंतशिर का यह इंटरव्यू वायरल होने के बाद यूजर्स और भी भड़क गए हैं। एक यूजर ने कहा, इनका न्यूज चैनल पर जाना भी बैन कर देना चाहिए। वहां जाकर ये और सेंटिमेंट्स हर्ट कर रहे हैं। 
 
बता दें कि आदिपुरुष को लेकर मचे बवाल का अक्सर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखने लगा है। खबरों के अनुसार सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 65 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। वहीं फिल्म पर काठमांडु में बैन लगा दिया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर