Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 (07:01 IST)
Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 (10:02 IST)
13 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 13 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 13 नवंबर
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरी-पेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।
शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh): 'शेर-ए-पंजाब' के नाम से प्रसिद्ध। वे सिख साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में उत्तर-पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया।
गजानन माधव 'मुक्तिबोध' (Gajanan Madhav 'MuktiBodh'): हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि, आलोचक और निबंधकार, जिन्हें आधुनिक हिंदी कविता के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक माना जाता है।
पी. सुशीला (P. Susheela): भारतीय पार्श्व गायिका, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। उन्हें 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri): 1980 और 1990 के दशक की भारतीय फिल्म अभिनेत्री और नृत्यांगना।
जूही चावला (Juhi Chawla): हिंदी सिनेमा की एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और उद्यमी।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
About Writer
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्न समाचार पत्रों एवं संस्थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर....
और पढ़ें