Govardhan puja

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
Today 11 November Happy Birthday
11 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 11 नवंबर

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
 
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2029, 2036, 2038, 2047, 2056 
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। 
सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभलकर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (Maulana Abdul Kalam Azad): एक उत्कृष्ट वक्ता, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद्। 
आचार्य जे. बी. कृपलानी (Acharya J. B. Kripalani): एक प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और गांधीवादी राजनीतिज्ञ।
अनिल काकोदकर (Anil Kakodkar): एक प्रतिष्ठित भारतीय परमाणु वैज्ञानिक और मैकेनिकल इंजीनियर।
डी. वाई. चंद्रचूड़ (D. Y. Chandrachud): भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) और विधिवेत्ता।
माला सिन्हा (Mala Sinha): हिंदी और बंगाली सिनेमा की एक प्रसिद्ध और सफल अभिनेत्री।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!