Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 (07:02 IST)
Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 (10:50 IST)
09 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 9 नवंबर
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है।
अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045, 2054, 2063
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे।
परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनीतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
मोहम्मद इक़बाल (Muhammad Iqbal): एक महान कवि, दार्शनिक और राजनीतिज्ञ। उर्दू और फ़ारसी में उनकी शायरी को आधुनिक काल की सर्वश्रेष्ठ शायरी में गिना जाता है।
पंकज धीर (Pankaj Dheer): एक भारतीय अभिनेता, जिन्हें मुख्य रूप से दूरदर्शन की प्रसिद्ध टेलीविजन श्रृंखला 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
सुदामा पांडेय 'धूमिल' (Sudama Pandey 'Dhumil'): अपनी तीखी और जनपक्षीय रचनाओं के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav): एक भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw): एक भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेला है।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
About Writer
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्न समाचार पत्रों एवं संस्थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर....
और पढ़ें