khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Beetroot Face Pack: गुलाब जैसा खिल उठेगा चेहरा, इस तरह लगाएं चुकंदर फेस पैक

चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार , तो घर पर बनाएं चुकंदर फेस पैक

Advertiesment
Beetroot Face Pack
Beetroot Face Pack
  • गुलाबी निखार के लिए चुकंदर का डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बाज़ार में उपलब्ध चुकंदर का पाउडर भी त्वचा के लिए लाभकारी है।
  • चुकंदर के साथ इन चीज़ों को मिलाने से मिलेगा इंस्टेंट ग्लो।
Beetroot Face Pack : अधिकतर लोग नेचुरल पिंक ग्लो के लिए ब्लश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह तरीका परमानेंट नहीं होता है। जब आपके चेहरे पर एक गुलाबी निखार होता है तो आपकी त्वचा और बेहतर नज़र आती है। ऐसे में आपकी त्वचा की सब तारीफ भी करते हैं। नेचुरल ग्लो (Glowing Skin) के लिए सही डाइट और पर्याप्त पानी पीना ज़रूरी है। लेकिन तुरंत रिजल्ट के लिए आप घर बैठे चुकंदर का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। ALSO READ: क्रीम से नहीं किसमिस के पानी से बढ़ाएं चेहरे का ग्लो
 
अधिकतर लोग चुकंदर खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें आयरन और विटामिन B12 की मात्रा अधिक होती है। इसके नियमित सेवन से आपके चेहरे पर प्राकृतिक गुलाबी निखार (Natural Pinkish Glow) आने लगेगा। लेकिन इंस्टेंट ग्लो के लिए आप चुकंदर का फेस पैक (Beetroot Face Pack) भी लगा सकते हैं। इसके फेस पैक की मदद से आप मिनटों में अपने चेहरे पर पिंक ग्लो ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं...
 
चुकंदर फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
  • एक चुकंदर
  • 2 चम्मच दही
  • गुलाब जल (ज़रूरत अनुसार)
ऐसे बनाएं चुकंदर फेस पैक
  • सबसे पहले आप एक या आधा चुकंदर लें और उसे छोटे छोटे टुकड़े में काट लें।
  • इसके बाद इसको मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें और 2 चम्मच दही मिलाएं।
  • कुछ देर बाद इसमें गुलाब जल मिलाएं और अपने चेहरे पर 15 तक लगाएं।
  • अब साधारण पानी से मुंह धो लें और मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

webdunia
चुकंदर के पाउडर से बनाएं फेस पैक
आप चुकंदर पाउडर से भी फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको बाज़ार में कई तरह के चुकंदर पाउडर मिल जाएंगे। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको इन सामग्री की ज़रूरत होगी..
  • एक बड़ा चम्मच चुकंदर का पाउडर
  • एक चम्मच शहद और कच्चा दूध
  • 1 चम्मच गुलाब जल 
  • इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद साधारण पानी से मुंह धो लें। 
चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को सॉफ्ट बनाने के साथ पिगमेंटेशन की समस्या को भी कम करते हैं (Beetroot Face Pack Benefits)। साथ ही टैनिंग हटाने के लिए भी चुकंदर बहुत लाभकारी है। ये स्किन में जलन की समस्या को भी कम करता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार एपिसोड के लिए राहुल जिम्मेदार