suvichar

दुनिया के सबसे ज़्यादा अरबपतियों वाले देश

Webdunia
शनिवार, 11 अगस्त 2018 (10:54 IST)
आप कब होंगे अरबपतियों की सूची में शामिल? इसका जवाब एक रिपोर्ट से मिल सकता है जिसके मुताबिक जब आपके पास 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा पैसा होगा। और अगर आपके पास इतना पैसा हो तो आप कहां रहना पसंद करेंगे? इसी को लेकर नाइट फ्रेंक एलएलपी एजेंसी 2009 से जानने की कोशिश कर रही है। ये एजेंसी एक रियल एस्टेट एजेंसी और कंसल्टेंसी है जिसकी स्थापना 1896 में लंदन में हुई थी।
 
 
इस एजेंसी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 50 करोड़ डॉलर की संपत्ति वाले ज़्यादातर लोग उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में रहते हैं और उसमें भी सबसे ज़्यादा अमेरिका और कनाडा में (31.8%)। इसके बाद एशिया का नंबर है (28.1%) और फिर यूरोप (25.4%) में। बाकी बचे 15 फ़ीसदी मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, राष्ट्रमंडल के स्वतंत्र देश (सीआईएस), लैटिन अमरीका और अफ़्रीका में मिलते हैं।
 
 
इस रिपोर्ट को बनाने के लिए एजेंसी ने वेल्थ-एक्स नाम की एक अंतरराष्ट्रीय डेटा कंपनी से जानकारी ली है। ये डेटा कंपनी कई लक्ज़री ब्रांड, एनजीओ और शिक्षण कंपनियों के साथ काम करती है। इसके अलावा रिपोर्ट के लिए जानकारी दुनिया के 500 बड़े बैंकों पर हुए सर्वे से जुटाई गई है। ये 500 बैंक दुनिया के 50 हज़ार लोगों के साथ काम करते हैं जिनकी कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर है।
 
 
टॉप 10 अरबपतियों के देश
इस रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 देशों में अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, हॉन्ग कॉन्ग, कनाडा, स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, रूस, सीआईएस देश और ब्रिटेन आते हैं। हालांकि अमेरिका और दूसरे स्थान वाले चीन के अरबपतियों की संख्या में काफ़ी अंतर है। अमेरिका में चीन के मुक़ाबले 1,340 अरबपति ज़्यादा हैं। अमेरिका में अरबपतियों की तादाद 1,830 है।
 
 
इस लिस्ट में भारत भी 200 अरबपतियों के साथ ग्यारहवें स्थान पर है। साल 2016 और 2017 के बीच अरबपतियों की संख्या सबसे ज़्यादा हॉन्ग कॉन्ग (23 फीसदी) में बढ़ी। वहीं ब्रिटेन में 4 फीसदी अरबपति कम भी हुए। भारत में 2016 और 2017 के बीच 18 फ़ीसदी अरबपति बढ़ गए।
 
 
एक ये ज़्यादा घर
हम ये साफ़ कर दें कि आमतौर पर अरबपतियों के पास एक से ज़्यादा प्रॉपर्टी होती है और वे दुनिया में कई जगह रहते हैं। इस रिपोर्ट के लिए जिन 500 प्राइवेट बैंकर्स को इंटरव्यू किया गया, उन्होंने बताया कि 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा संपति वाले ग्राहकों के कम से कम 3 घर हैं, जिसमें मुख्य और अतिरिक्त रिहायशी घर शामिल हैं।
 
 
इन सभी में एक से ज़्यादा मुख्य घर वाले अरबपति सबसे ज़्यादा मध्य एशिया में थे। औसतन चार घर वाले। सबसे कम मुख्य घर वाले अफ़्रीकी अरबपति हैं जिनके पास औसतन दो घर हैं। इसके साथ-साथ अरबपतियों के पास दो पासपोर्ट होना यानी दो देशों की नागरिकताएं होना आम है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सभी रूसी बैंक ग्राहकों में से 58 फीसदी के पास दो पासपोर्ट थे। 41 फीसदी लैटिन अमेरिकी और 39 फीसदी मध्य एशियाई लोगों के पास दो नागरिकताएं थीं।
 
 
लिस्ट में कौन-कौन है?
नाइट फ़्रेक एलएलपी की लिस्ट काफ़ी चुनिंदा है। इस लिस्ट में 2,208 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ डॉलर है और फोर्ब्स 2018 लिस्ट में भी उन्हें जगह दी गई है। उदाहरण के तौर पर जेफ़ बेज़ोस, बिल गेट्स और वॉरन बफ़ेट जो इस साल फोर्ब्स लिस्ट में टॉप पर हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अगला लेख