Hanuman Chalisa

फ़ेसबुक सेल्फी की वजह से पकड़ी गई क़ातिल

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (12:04 IST)
ज़्यादातर लोग फ़ेसबुक पर अपनी सेल्फी पोस्ट करते हैं। ये सेल्फी अकेले या अपनों के संग होती है। कनाडा में ऐसी ही एक सेल्फी की वजह से एक क़ातिल महिला को जेल की हवा खानी पड़ेगी।
 
शायेन एंटोनी को अपनी ही दोस्त ब्रिटनी गैरगोल की हत्या करने का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने मार्च 2014 के इस केस में सुनवाई करते हुए शायेन को सात साल की सज़ा सुनाई है।
 
ब्रिटनी के मर्डर केस में पुलिस को शायेन की फ़ेसबुक सेल्फ़ी से सुराग मिला। दरअसल शायेन और ब्रिटनी दोनों के बीच गहरी दोस्त थी। दोनों एक रात पार्टी के लिए बाहर निकलती हैं। उस रात की अगली सुबह पुलिस को शायेन की लाश मिलती है।
 
लाश के पास पुलिस एक बेल्ट भी बरामद करती है। जब पुलिस ब्रिटनी के बारे में शायेन से सवाल करती है तो उनका जवाब कुछ यूं था, ''हम दोनों एक हाउस पार्टी से कुछ बार गए। इसके बाद ब्रिटनी एक अज्ञात आदमी के साथ कहीं चली गईं और मैं अपने अंकल से मिलने के लिए आ गई।''
 
पुलिस को शायेन की इस बात पर भरोसा नहीं होता है। पुलिस शायेन को केस में संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच शुरू करती है।
 
फ़ेसबुक सेल्फी से मिला सुराग
पुलिस की निगाहें ब्रिटनी के ग़ायब होने के अगले दिन की एक फ़ेसबुक सेल्फी पर टिकती हैं। इस सेल्फी में शायेन और ब्रिटनी दोनों नज़र आ रहे थे। शायेन ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ''तुम कहां हो। तुम्हारे बारे में कुछ पता नहीं चल रहा। उम्मीद है कि तुम घर सुरक्षित पहुंच गई होगी।''
 
इस तस्वीर में शायेन ने जो बेल्ट पहनी थी, ये वही बेल्ट है जिसे पुलिस ने ब्रिटनी की लाश के पास बरामद किया था। पुलिस का शक गहरा जाता है।
 
इस बीच शायेन भी एक दोस्त का अपना ज़ुर्म कबूल करती हैं। वो बताती हैं, ''हम दोनों ने शराब पी रखी थी और ड्रग्स भी ले रखा था। तभी एक बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। मैं मानती हूं कि मैंने अपनी दोस्त का गला घोंटकर उसे मार दिया। पर क्या कब कैसे हुआ, ये मुझे ढंग से याद नहीं।''
 
सेल्फी और इस कबूलनामे की बिनाह पर पुलिस शायेन को गिरफ्तार करती है। 
 
कोर्ट में शायेन अपनी जुर्म कबूलती हैं।
 
वकील के ज़रिए एक बयान में वो कहती हैं, ''मैं कभी ख़ुद को माफ़ नहीं करूंगी। मेरा कुछ कहना या करना ब्रिटनी को वापस नहीं ला सकता। मुझे बहुत बहुत दुख है। ये नहीं होना चाहिए था।''

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख