Astrology Zodiac Saggitarius Mrg.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
धनु-विवाह और दांपत्य जीवन
धनु राशि वाले व्यक्तियों को पत्नी संतोषी, गुणवान, परिश्रमी, शांत व भाग्यवती प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। धनु राशि के पुरुष नारी को नारीत्व का अनुभव कराते हैं। यह स्त्री से महान बनने की आशा रखते हैं और निर्णयात्मक ढंग से काम करने वाले होते हैं। इन्हें संकुचित विचारों वाला जीवनसाथी पसंद नहीं होता। वह मुक्त रूप से प्यार करना तथा पाना चाहते हैं। धनु राशि के पुरुष अपने लिए अधिक स्वतंत्रता चाहते हैं। ये अपनी पत्नी से अपने स्तर तक उठने की आशा करते हैं। हाव-भाव के द्वारा उनको सरलता से वशीभूत किया जा सकता है। ये समान रूप से साहसी तथा प्रगतिशील साथी को चाहते हैं। स्वावलंबी नारी इन्हें अधिक अच्छी लगती है। यद्यपि धनु स्वभाव से अग्नि तत्व वाली राशि है, परन्तु प्रेम के मामले में धनु राशि वाले विनम्र होते हैं। बदले में केवल प्रशंसा चाहते हैं। इनके जीवन में प्रेम तथा विवाह के अनेक प्रसंग आ सकते हैं। विवाह करते जरूर हैं लेकिन उसका ये कोई महत्व नहीं मानते हैं। इस राशि में उत्पन्न जातकों को सौर मास, चैत्र, श्रावण, ज्येष्ठ अथवा मार्गशीर्ष में जन्मे स्त्री-पुरुषों से विवाह अथवा मित्रता करना सुखदायक रहेगा।

राशि फलादेश