Hanuman Chalisa

4 रत्न देते हैं बेशुमार धन-दौलत, कष्टों से देते हैं राहत

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (15:30 IST)
Gems Stone : आप सभी जानते ही होंगे कि रत्न शास्त्र में बहुत से रत्नों के बारे में उल्लेख मिलता है। इन रत्नों का असर हमारे जीवन पर पड़ता है। जी हाँ और कुंडली में कमजोर ग्रहों या फिर किसी भी ग्रह की स्थिति का असर हमारे व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ता है और इन प्रभावों को कम करने और शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। अब आज हम आपको उन 4 रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धारण करते ही आपको मालामाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
 
 
पुखराज : यह रत्न बृह्सपति का रत्न है। भाग्यवृद्धि और सुख-सौभाग्य हेतु इसे पहना जाता है। इसे पहनने से सुख, समृद्धि, पुत्र कामना, विवाह एवं आध्यात्मिक समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है। यह जातक में आध्यात्मिक शक्ति, शांति या विद्या को भी बढ़ाता है। यह दिमागी ताकत बढ़ाकर इच्छाशक्ति को तेज करता है। इससे आर्थिक संपन्नता बढ़ती है।
 
 
पन्ना : यह बुध ग्रह कर रत्न है। बुध ग्रह नौकरी और व्यापार में उन्नति प्रदान करते हैं। इसे पहनने से अन्न-धन की वृद्धि, सुयोग्य संतान वृद्धि होती है। पन्ना धारण करने से वाणी प्रभावशाली हो जाती है। पन्ना धारण करने से अधूरी तमन्नाएं पूरी होने लगती हैं।
 
टाइगर स्टोन : टाइगर स्टोन को पहनने से व्यक्ति में पराक्रम का संचार होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। हर तरह की मुश्‍किलों का सामना करने का साहस पैदा होता है। इसे पहनने से सोया भाग्य जागृत हो जाता है।
 
 
जेड स्टोन : इसे हरिताश्‍म कहते हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए इसे पहनान लाभदायक रहता है। यह पॉजिटिव सोच और अच्छी किस्मत को प्रमोट करता है। यह आय के नए स्रोतों में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

भारत में बड़े जन आंदोलन की आहट? क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र, जानिए ज्योतिषीय संकेत

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की आठवीं देवी मां बगलामुखी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जुलाई, 2026)

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख