खरमास में शुभ कार्य हैं निषेध, लेकिन आप बेझिझक कर सकते हैं ये 5 काम

Webdunia
सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास यानि मलमास का आरंभ हो गया। हिन्दू धर्म और ज्योतिष की दृष्टि से इस माह में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसके बाद जब सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा, तभी से शुभ कार्यों को शुरु किया जाएगा।
 
वैसे तो इस माह में किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों को नहीं किया जाता, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में आप आवश्यक शुभ कार्यों को संपन्न कर सकते हैं। ज्योतिष अनुसार वे कौन सी परिस्थितियां है, यह हम आप को बता रहे हैं - 
 
1 अगर आप प्रेम-विवाह करना चाहते हैं, तो इस समय कर सकते हैं, कोर्ट मैरिज में किसी प्रकार से खरमास बाधक नहीं बनता।
2 अगर कुंडली में बृहस्पति धनु राशि में हो तो इस स्थिति में भी इस माह में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
3 नियमित किए जाने वाले शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान में खरमास का कोई बंधन नहीं होता। अत: इस प्रकार के कार्य आप इस माह में कर सकते हैं।
4 सीमान्त, जातकर्म और अन्नप्राशन आदि कर्म पहले से तय होने पर इस अवधि में किए जा सकते हैं।
5 अगर आप गया में किसी का श्राद्ध करने वाले हैं तो इसमें भी खरमास का कोई बंधन नहीं होता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

अगला लेख