suvichar

पितृदोष कुंडली योग क्या है? क्यों लगता है पितृदोष जानिए..

Webdunia
जानिए पितृदोष के लक्षण व कारण  
 
यदि किसी जातक की कुंडली में पितृदोष होता है तो उसे अनेक प्रकार की परेशानियां, हानियां उठानी पड़ती हैं। यदि किसी घर में आय की अपेक्षा खर्च बहुत अधिक होता है, कुटुंब के लोगों के विचार नहीं मिल पाते जिसके कारण घर में झगड़े होते रहते हैं, अच्छी आय होने पर भी घर में बरकत नहीं होती जिसके कारण धन एकत्रित नहीं हो पाता, संतान के विवाह में काफी परेशानियां और विलंब होता है। 
 
शुभ तथा मांगलिक कार्यों में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है, अथक परिश्रम के बाद भी थोड़ा-बहुत फल मिलता है, बने-बनाए काम को बिगड़ते देर नहीं लगती तो संभव है कि जातक पितृदोष से पीड़ित है। 
 
पितृदोष कुंडली योग - 
 
घर में कलह, अशांति रहती है। 
 
रोग-पीड़ाएं पीछा नहीं छोड़ती हैं। 
 
घर में आपसी मतभेद बने रहते हैं। 
 
कार्यों में अनेक प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होती हैं। 
 
अकाल मृत्यु का भय बना रहता है। 
 
संकट, अनहोनियां, अमंगल की आशंका बनी रहती है। 
 
संतान की प्राप्ति में विलंब होता है। 
 
घर में धन का अभाव भी रहता है। 
 
अनेक प्रकार के महादुखों का सामना करना पड़ता है। 
 
पितृदोष क्यों लगता है? :

परिवार में किसी की अकाल मृत्यु होने से, अपने माता-पिता आदि सम्माननीय जनों का अपमान करने से, मरने के बाद माता-पिता का उचित ढंग से क्रियाकर्म और श्राद्ध न करने से, उनके निर्मित वार्षिक श्राद्ध न करने से पितरों का दोष लगता है।

इसके फलस्वरूप परिवार में अशांति, वंशवृद्धि में रुकावट, आकस्मिक बीमारी, संकट, धन में बरकत न होना, सारी सुख-सुविधाएं होते हुए भी मन असंतुष्ट रहना आदि पितृदोष का कारण हो सकता है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख