Publish Date: Thu, 17 Feb 2022 (15:42 IST)
Updated Date: Thu, 17 Feb 2022 (15:56 IST)
कुंडली ज्योतिष के मुताबिक 2022 में अप्रैल में कई बड़े ग्रह लंबे समय के बाद राशि बदल रहे हैं। अप्रैल में गुरु, शनि और राहु-केतु राशि बदल रहे हैं। राहु वृषभ और केतु वश्चिक में गोचर करेंगे। शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 सुबह 5 बजे से कालसर्प योग की शुरुआत हुई थी जो अगले वर्ष 2022 तक रही। कालसर्प दोष चंद्रमा से खंडित होता है। जब भी चंद्रमा राहु के आगे निकलेंगे, तो कालसर्प योग खंडित होगा। खंडित होने के कारण इसका असर कम होता। अब कालसर्प योग 13 जनवरी को एक बार फिर से खंडित हो गया। जो 14 से 15 दिनों तक खंडित रहा और फिर यह योग गुरुवार, 27 जनवरी से पुन: प्रारंभ हो गया, जो अब रविवार, 24 अप्रैल 2022 तक रहेगा। जिसके बाद यह पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस वर्ष 4 राशियों पर कालसर्प योग का साया रहेगा। 24 अप्रैल तक सभी सतर्क रहें।
1. वृषभ (Taurus): आपकी राशि के लिए कालसर्प योग मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपको घटना-दुर्घटना से सावधान रहना होगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान में भी सावधानी रखना होगी और माता कालिका की पूजा करें।
2. कन्या (virgo): आपके लिए यह योग विष के समान माना जा रहा है, लेकिन यदि आप नशा नहीं करते हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। आप खानपान को लेकर सावधान रहे और सिर्फ अपने कार्य पर ही फोकस रखें और माता दुर्गा की पूजा करें।
3. वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए यह स्थिति मन की बेचैनी और भावना को बढ़ा सकती है। डिप्रेशन आप पर हावी हो सकता है। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए धार्मिक कार्य करना चाहिए या ध्यान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. मीन (Pisces): आपके लिए यह स्थिति उथल-पुथल वाली रह सकती है। कोई ऐसी घटना हो सकती है जिसके चलते आपका दिल और दिमाग हिल जाएगा। इससे बचने के लिए आप धैर्य से काम लें, माथे पर केसर का तिलक लगाते रहें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)