Publish Date: Fri, 11 Feb 2022 (14:58 IST)
Updated Date: Fri, 11 Feb 2022 (15:06 IST)
Shani Udaya 2022: 28 जनवरी 2022 शुक्रवार को शनिदेव मकर राशि में अस्त हो गए हैं जो अब 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। शनि के उदय होने से 4 राशियों वाले जातकों को धन लाभ होने की संभावना। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी।
मेष : शनि ग्रह के उदय होने से कार्यक्षेत्र में आपकी गति पर लगा विराम हट जाएगा और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
मिथुन : शनि ग्रह के उदय होने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी का हर कार्य में साथ मिलेगा। आपकी नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। पहले से ही नौकरी में है तो आपके कार्य की तारीफ होगी। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। परिश्रम का फल मिलता रहेगा।
तुला : शनि ग्रह के उदय होने से आपको नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इच्छाएं पूर्ण होगी और माता पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।
कुंभ : शनि ग्रह के उदय से नौकरी में पदोन्नति के योग और यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी और पूर्व में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा।
Disclaimer : उपरोक्त लेख ज्योतिष की गोचर मान्यता, प्राचलित धारणा और विभिन्न स्रोत पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पाठकगण किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लें।