Publish Date: Wed, 09 Feb 2022 (13:10 IST)
Updated Date: Wed, 09 Feb 2022 (13:14 IST)
Venus transit 2022 : शुक्रदेव धनु राशि में मार्गी चल रहे हैं जो 27 फरवरी 2022 को मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के मार्गी होने ( Shukra grah margi) से 12 राशियों पर होगा बड़ा प्रभाव। आओ जानते हैं शुक्रदेव को प्रसन्न करने के सरल उपाय।
1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि में शुक्र नवम भाव में मार्गी है। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की होगी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा।
2. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र मार्गी है। इससे जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। पत्नी और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में भी सावधान रहने की जरूरत है।
3. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र मार्गी है। आर्थिक और दांपत्य जीवन के लिए यह गोचर शुभ है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे। भाग्य का भी साथ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा।
4. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के छठे भाव में मार्गी है। यह गोचर आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। धन लाभ होगा।
5. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र मार्गी है। शिक्षा और प्रेम में अनुकूल फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की उन्नति होगी। छात्रों के लिए भी शुभ समय है। व्यपारियों को भी लाभ होगा।
6. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि में शुक्र चौथे भाव में मार्गी है। इस दौरान आपके सुख और सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। भूमि और भवन खरीदने के योग बनेंगे। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
7. तुला राशि (Libra): आपकी राशि में शुक्र तीसरे भाव में मार्गी है। इस दौरान आपको मिले-जुले फल परिणाम देखने को मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। यात्रा से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। अपनी कार्य पर ही फोकस बनाए रखें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio) : आपकी राशि में शुक्र दूसरे भाव में मार्गी है। धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। हालांकि खर्चे बढ़ जाएंगे। दांपत्य जीवन में वाद विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
9. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में शुक्र लग्न भाव अर्थात आपकी ही राशि में मार्गी है। यह आपके लिए उत्तम समय का निर्माण करेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। व्यापार में उन्नति के योग बनाएगा और दांपत्य जीवन में भी सुख का निर्माण करेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको प्राप्त हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
10. मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि में शुक्र बारहवें भाव में मार्गी है। यह गोचर शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। खासकर व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में भी यह स्थिति अनुकूल है। विरोधी परास्त होंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
11. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में शुक्र एकादश भाव में मार्गी है। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपको जीवन में धन की प्राप्ति करने में अड़चने आ सकती है। हालांकि आपके जीवन में सुख सुविधानों में बढ़ोतरी होगी। मांगलिक कार्य होने की संभावन है।
12. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में शुक्र दशम भाव में मार्गी है। यह गोचर आपके लिए उत्तम परिस्थिति का निर्माण करेगा। नौकरी, करियर और व्यपार में उन्नति प्रदान करेगा। यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार और रिश्तों में संबंध मजबूत होंगे।
शुक्र ग्रह को प्रबल करने के उपाय :
1. माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।
2. पत्नी का सम्मान करें और उन्हें हर तरह से खुश रखने के उपाय करें।
3. हीरा पहनें या उपरत्न स्फटिक, कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं।
4. शुक्रवार का व्रत रखें या शुक्रवार के दिन कन्याओं को मिश्रियुक्त खीर खिलाएं।
5. शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र की 21 माला जाप करना चाहिए। खटाई का सेवन न करें।
6. सफेद कपड़े, सुंदर वस्त्र, चावल, घी, चीनी, श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही, स्फटिक आदि का दान कर सकते हैं।
7. घर में बने भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को खिलाएं।
8. सफेद गाय को चारा खिलाएं।
9. शुक्रवार को दही से स्नान करें।
10. इत्र का प्रयोग करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
webdunia
Publish Date: Wed, 09 Feb 2022 (13:10 IST)
Updated Date: Wed, 09 Feb 2022 (13:14 IST)