Dharma Sangrah

Agni Panchak: 1 जून 2021 से लगेगा अग्नि पंचक, रहें सावधान

अनिरुद्ध जोशी
रविवार से प्रारंभ होने वाला पंचक रोग पंचक, सोमवार को प्रारंभ होने वाला राज पंचक, मंगलवार से प्रारंभ होने वाला अग्नि पंचक, शुक्रवार से प्रारंभ होने वाला पंचक चोर पंचक और शनिवार से प्रारंभ होने वाला मृत्यु पंचक कहलाता है। इस बार 01 जून 2021 से अग्नि पंचक प्रारंभ होगा जो 05 जून तक रहेगा। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचक में निम्नलिखित दी गई बातों का पालन करना जरूरी नहीं माना गया है। इन दो दिनों में पड़ने वाले दिनों में पंचक के पांच कामों के अलावा किसी भी तरह के शुभ काम किए जा सकते हैं।
 
 
पंचक का समय : 1 जून 2021 मंगलवार को प्रात: 03:59 पर पंचक प्रारंभ होगा जो 5 जून 2021 शनिवार को प्रात: 11:28 पर समाप्त होगा। लाला रामस्वरूप पंचाग के अनुसार मंगलवार 8:53 दिन से प्रारंभ होगा जो शनिवार को रात 1:26 को समाप्त होगा।
 
पंचक में वर्जित कार्य : 
पंचक में नहीं करते हैं ये पांच कार्य:-
'अग्नि-चौरभयं रोगो राजपीडा धनक्षतिः।
संग्रहे तृण-काष्ठानां कृते वस्वादि-पंचके।।'-मुहूर्त-चिंतामणि
अर्थात:- पंचक में तिनकों और काष्ठों के संग्रह से अग्निभय, चोरभय, रोगभय, राजभय एवं धनहानि संभव है।
 
1.लकड़ी एकत्र करना या खरीदना, 2. मकान पर छत डलवाना, 3. शव जलाना, 4. पलंग या चारपाई बनवाना और दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना वर्जित है।
 
अग्नि पंचक :
1. मंगलवार से प्रारंभ होने वाले अग्नि पंचक में आग लगने का भय रहता है इसीलिए कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
 
2. इस दिन औजारों की खरीदी, निर्माण या कोई भी मशीनरी कार्यों को करने से बचना चाहिए। 
 
3. हालांकि इस पंचक में कोर्ट-कचहरी और विवाद आदि के फैसले और अपना हक प्राप्त करने वाले काम किए जा सकते हैं जिसमें सफलता मिल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

किन राशियों के लिए खास हो सकता है 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, फायदे और कब करें पारण?

अगला लेख