Biodata Maker

मूलांक 5 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

Webdunia
जिन व्यक्तियों का जन्म 5, 14 तथा 23 ‍तारीख को हुआ हो, वे 5 मूलांक वाले कहलाते हैं। नए-नए विचार, अकाट्य तर्कों, विलक्षण सूझ-बूझ से भरा यह मूलांक सदैव क्रियाशील रहता है। इसका प्रतिनिधि ग्रह बुध है। 'समय ही धन है' मानने वाले ऐसे व्यक्ति हर समय क्रियाशील रहते हैं।
 
 
ज्ञान-विज्ञान, व्यवसाय, ज्योतिष का कारक ग्रह बुध है। वर्ष के मध्य में श्रेष्ठ समय है। चारों ओर प्रगति तथा लाभ के अवसर मिलेंगे। वर्ष के पूर्वार्द्ध में समस्याएं तथा अंत में स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
 
हर माह की 5, 14 व 23 तारीख तथा सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार शुभ कार्य के लिए माने गए हैं। शुभ रंग हल्का हरा, सफेद तथा भूरा रंग अनुकूल है। रत्नों में पन्ना ही भाग्यवर्धक है। 
 
स्वास्थ्य- सर्दी-जुकाम, फ्लू, हृदय की दुर्बलता तथा संक्रामक बीमारियां वर्ष के प्रारंभ तथा अंत में कष्ट दे सकती हैं। 
 
इस वर्ष जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं घटने की संभावना है जिससे प्रतिष्ठा तथा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शिक्षा, फिल्म, मीडिया व विज्ञापन के कार्य उन्नति करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। भवन, दुकान व कल-कारखाने आदि की प्राप्ति होगी। वस्त्राभूषण का लाभ होगा।

 
कल्याणकारी उपाय- लक्ष्मीजी की पूजन-अर्चन, सत्यनारायण भगवान की कथा श्रवण, रविवार व्रत या नमक का त्याग तथा अपने आचार-विचार शुद्ध रखने से कष्ट कम होंगे, लाभ होगा।

ALSO READ: मूलांक 6 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

सभी देखें

नवीनतम

11 March Birthday: आपको 11 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

क्या तीसरा एंटी क्राइस्ट आ चुका है? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

अगला लेख