Publish Date: Wed, 06 Nov 2024 (15:27 IST)
Updated Date: Wed, 06 Nov 2024 (15:33 IST)
Highlights
-
गौ माता के श्लोक।
-
आरती गैया मैया की।
-
गोपाष्टमी पर पढ़ें गाय माता की यह आरती।
gopashtami aarti: प्रतिवर्ष गायों का खास पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गाय-बछड़े का पूजन करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है तथा इस दिन गौ माता की आरती करने मात्र से 33 करोड़ देवी-देवता प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। मान्यतानुसार गौ माता के शरीर में समस्त देवों का वास माना गया है। आइए यहां पढ़ें गोपाष्टमी पर्व की विशेष आरती...
गौ माता की आरती : gau mata aarti
ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता
जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता
सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले
जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले
आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई
शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई
सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो
अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो
ममतामयी मन भाविनी, तुम ही जग माता
जग की पालनहारी, कामधेनु माता
संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गाई
गौ शाला की सेवा, संतन मन भाई
गौ मां की रक्षा हित, हरी अवतार लियो
गौ पालक गौपाला, शुभ संदेश दियो
श्री गौमाता की आरती, जो कोई सुत गावे
पदम् कहत वे तरणी, भव से तर जावे।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें