करवा चौथ की आरती हिंदी में | Aarti of Karwa Chauth in Hindi
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 (17:14 IST)
Updated Date: Wed, 16 Oct 2024 (17:21 IST)
Aarti of Karwa Chauth in Hindi: ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। हिंदू माह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही निर्जला व्रत खोला जाता है। इस दिन माता करवा की पूजा करने के बाद उनकी आरती उतारी जाती है। पढ़िये करवा माता की आरती हिंदी में।
Karwa Mata Aarti: करवा चौथ आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।