Ahoi Mata Ki Aarti: अहोई माता की आरती
अहोई माता आरती (Ahoi Mata Aarti)
Publish Date: Mon, 21 Oct 2024 (12:13 IST)
Updated Date: Mon, 21 Oct 2024 (15:57 IST)
worship ahoi ashtami fast : इस बार 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी व्रत रखा जा रहा है। इस अवसर पर अहोई माता के पूजन के समय इस आरती के द्वारा माता को प्रसन्न किया जाता है। यहां पढ़ें अहोई माता की आरती
Highlights
-
आरती : जय अहोई माता, जय अहोई माता।
-
श्री अहोई मां की आरती।
-
अहोई अष्टमी स्पेशल: अहोई माता की आरती।
Ahoi Ashtami Ki Aarti : अहोई अष्टमी व्रत की आरती
जय अहोई माता, जय अहोई माता!
तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता। टेक।।
ब्राह्मणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।। जय।।
माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।।
जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता।। जय।।
तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।
कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।। जय।।
जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता।।
कर न सके सोई कर ले मन नहीं धड़काता।। जय।।
तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।
खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता।। जय।।
शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता।
रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता।। जय।।
श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता।
उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता।।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।