मौत के जाल को भी काटने की ताकत रखता जालंधर बंध

Jalandhar Bandha
अनिरुद्ध जोशी
बंध का शाब्दिक अर्थ है- 'गांठ', बंधन या ताला। इसके अभ्यास से प्राणों को शरीर के किसी एक भाग पर बांधा जाता है। इसके अभ्यास से योगी प्राणों को नियंत्रित कर सफलता पूर्वक जरा अर्थात रोग और मृत्यु को अपने काबू में कर लेता है। बंध, प्राणायाम और मुद्रा तीनों का अभ्यास साथ-साथ किया जाता है।
 
 
छह प्रमुख बंध इस प्रकार हैं- 1.मूलबंध 2.उड्डीयानबंध 3.जालंधर बंध 4. बंधत्रय, 5.महाबंध और 6.महावेध। उक्त पांच बंध के लिए पांच मुद्राएं-1.योग मुद्रा, 2.विपरितकर्णी मुद्रा, 3.खेचरी मुद्रा, 4.वज्रोली मुद्रा, 5.शक्ति चालन मुद्रा और 6.योनी मुद्रा करने का प्रचलन है। यहां प्रस्तुत है बंध की जानकारी।
 
1. जालंधर बंध : इसे चिन बंध भी कहते हैं। कहते हैं कि यह बंध मौत के जाल को भी काटने की ताकत रखता है, क्योंकि इससे दिमाग, दिल और मेरुदंड की नाड़ियों में निरंतर रक्त संचार सुचारु रूप से संचालित होता रहता है।
 
विधि : किसी भी सुखासन पर बैठकर पूरक करके कुंभक करें (श्‍वास को अंदर खींचकर रखें) और ठोड़ी को छाती के साथ दबाएं। इसे जालंधर बंध कहते हैं। अर्थात कंठ को संकोचन करके हृदय में ठोड़ी को दृढ़ करके लगाने का नाम जालंधर बंध है।
 
 
इसके लाभ : जालंधर के अभ्यास से प्राण का संचरण ठीक से होता है। इड़ा और पिंगला नाड़ी बंद होकर प्राण-अपान सुषुन्मा में प्रविष्ट होता है। इस कारण मस्तिष्क के दोनों हिस्सों में सक्रियता बढ़ती है। इससे गर्दन की मांसपेशियों में रक्त का संचार होता है, जिससे उनमें दृढ़ता आती है। कंठ की रुकावट समाप्त होती है। मेरुदंड में खिंचाव होने से उसमें रक्त संचार तेजी से बढ़ता है। इससे प्राणवायु अर्थात ऑक्सिजन लेवल भी बढ़ता है। यह फेंफडों को मजबूत करता है। इस कारण सभी रोग दूर होते हैं और व्यक्ति सदा स्वस्थ बना रहता है।
 
 
सावधानी : शुरू में स्वाभाविक श्वास ग्रहण करके जालंधर बंध लगाना चाहिए। यदि गले में किसी प्रकार की तकलीफ हो तो न लगाएं। शक्ति से बाहर श्वास ग्रहण करके जालंधर न लगाएं। श्वास की तकलीफ या सर्दी-जुकाम हो तो भी न लगाएं। योग शिक्षक से अच्छे से सीखकर इसे करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

वेट लॉस के लिए बेहद असरदार है जापानी वॉक, सिर्फ 30 मिनट में बर्न करें 10,000 कदम चलने जितनी कैलोरी

Family Day quotes: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर पढ़ें दिल को छू जाने वाले कोट्‍स

कहानी पाकिस्तान के इस्लामी बम की

शनिवार की रात क्यों बेकाबू हो जाती हैं महिलाएं, जानिए क्या है राज!

डायबिटीज के कितने टाइप होते हैं? कौन सा है सबसे खतरनाक?

अगला लेख