Hanuman Chalisa

World yoga day: योगाभ्यास के 10 चमत्कारिक इफेक्ट

अनिरुद्ध जोशी
नियमित रूप से योगासन, प्राणायाम, ध्यान और योग क्रियाएं करते रहने से आपके जीवन पर 10 तरह के प्रभाव पड़ते हैं। आओ जानते हैं कौनसे हैं वे प्रभाव...
 
 
1. शरीर होता है स्वस्थ : यदि आप आहार संयम का पालन करते हुए योगाभ्यास और प्राणायाम करते रहते हैं तो आप हमेशा सेहतमंद बने रहेंगे। किसी भी प्रकार का गंभीर रोग नहीं होगा।
 
2. मन रहता है हमेशा प्रसन्न : योग करते रहने से मन हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। आप जीवन में किसी भी विपरीत परिस्थिति से हताश या निराश नहीं होंगे।
 
3. विचार हो जाते हैं परिष्कृत : योग करते रहने से मस्तिष्क में किसी भी प्रकार का द्वंद्व और विकार नहीं रहता है। सोच बहुत ही विस्तृत होकर परिष्कृत हो जाती है अर्थात साफ-सुथरी व स्पष्ट। ऐसे में व्यक्ति की बुद्धि बहुत तीक्ष्ण हो जाती है।
 
4. मिट जाते हैं मानसिक रोग : यदि किसी भी प्रकार का मानसिक रोग है तो वह मिट जाएगा, जैसे चिंता, घबराहट, बेचैनी, अवसाद, शोक, शंकालु प्रवृत्ति, नकारात्मकता, द्वंद्व या भ्रम आदि। एक स्वस्थ मस्तिष्क ही खुशहाल जीवन और उज्ज्वल भविष्य की रचना कर सकता है।
 
5. बढ़ती है कार्यशीलता : लगातार योग करते रहने से व्यक्ति में कार्यशीलता बढ़ जाती है और वह अपने जीवन के लक्ष्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की ओर फोकस कर देता है।
 
6. बदल जाता है व्यक्तित्व : 2 तरह के लोग होते हैं- अंतर्मुखी और बहिर्मुखी। लेकिन योग करते रहने से व्यक्ति दोनों के बीच संतुलन स्थापित करना सीख जाता है। योगी व्यक्तित्व अलग ही होता है। भीड़ में उसकी अलग ही पहचान बनती है। वह सबसे अलग ही नजर आता है।
 
7. आती है अच्छी नींद : प्राणायाम द्वारा प्राणवायु शरीर के अणु-अणु तक पहुंच जाती है, जिससे अनावश्यक एवं हानिप्रद द्रव्य नष्ट होते हैं, विषांश निर्वासित होते हैं, जिससे सुखद नींद अपने समय पर अपने आप आने लगती है।
 
8. आदत से मिलती है मुक्ति : लगातार योग करते रहने से आपके जीवन में हर तरह की बुरी आदतों से आपको मुक्ति मिल जाती है। 
 
9. बढ़ती है आयु : लगातार योगासन, प्राणायाम और ध्यान करते रहने से व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है।
 
10. इंद्रिया होती हैं शक्तिशाली : वक्त के साथ हमारी पांचों इंद्रियां कमजोर हो जाती हैं। जैसे आंखों की ज्योति कमजोर पड़ जाती है। सुनने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है। वक्त के साथ कई तरह की कमजोरी आ जाती है, परंतु योग से मन और इंद्रियां मजबूत होकर कंट्रोल में रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख