rashifal-2026

क्या पीएम मोदी का बीच पर कचरा उठाना ‘नाटक’ था... जानिए वायरल तस्वीरों का सच...

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (14:06 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए तमिलनाडु के तटीय नगर महाबलीपुरम में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने बीच पर कचरा उठाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया और लोगों से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। इसके बाद से ही कई लोग इसको पीएम मोदी का नाटक बताकर उन्हें ट्रोल करने लगे। अब इसका सबूत देते हुए कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।
 
क्या है वायरल तस्वीरों में-
 
यूजर्स चार तस्वीरें शेयर कर बता रहे हैं कि किस प्रकार पीएम मोदी के कूड़ा बीनने का ‘नाटक’ रचा गया था। पहली तस्वीर में चार लोग बीच को एक मशीन के द्वारा स्कैन करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कुछ लोग प्लास्टिक की बोरी लिए बीच पर नजर आ रहे हैं और आस-पास कचरा फैला हुआ है। तीसरी तस्वीर में बीच पर लाइट्स और कैमरे के साथ कुछ लोग नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में मोदी कचरा उठाते नजर आ रहे हैं।

<

How PM Modi's #Plogging scene was shot:

Security scans the entire beach

Plastic wastes are strategically placed

Camera crew gets ready

And the Oscar goes to... pic.twitter.com/IfPy5nK36g

— Rofl Republic (@i_theindian) October 12, 2019 >

इन तस्वीरों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने भी शेयर किया है।

<

Jai Shree Ram! pic.twitter.com/tGrYcdxOXE

— Karti P Chidambaram (@KartiPC) October 12, 2019 >
 
क्या है सच-
 
पहली तस्वीर: हमने पहली तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, तो रिजल्ट में हमें द हिंदू की एक न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें यह तस्वीर लगी थी। कैप्शन था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल कोझिकोड़ बीच का निरीक्षण करते हुए बम दस्ते।
 
द हिंदू की न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2019 में केरल के कोझिकोडे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विजय संकल्प’ रैली हुई थी। वायरल पहली तस्वीर उसी दौरान की है।
 
दूसरी तस्वीर: हालांकि, हम दूसरी तस्वीर का सोर्स पता नहीं लगा पाए, लेकिन यह तस्वीर लोगों द्वारा बीच की सफाई अभियान का प्रतीत होता है।
 
तीसरी तस्वीर: एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया है कि कैमरामैन वाली तस्वीर में बैकग्राउंड में जिस तरह की इमारतें दिख रही हैं, वैसे महाबलीपुरम में है ही नहीं।
 
वहीं, एक यूजर ने TayScreen.com की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वायरल तस्वीर में दिख रहे कैमरामैन की टीम के सामने तीन लोग नजर आ रहे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि उन लोगों को शूट किया जा रहा है।
 
Tayscreen स्कॉटलैंड की एक मीडिया प्रोडक्शन कंपनी है। तफ्तीश आगे बढ़ाने पर पता चला कि यह तस्वीर स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयू के वेस्ट सैंड्स बीच की है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि तस्वीरों को पीएम मोदी द्वारा बीच की सफाई के वीडियो से जोड़कर सोशल मीडिया पर यूजर्स को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

नारी सशक्तिकरण को लेकर गुजरात सरकार का बड़ा कदम, गांधीनगर में बालिका पंचायत ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

अजित पवार की मौत पर फिर उठे सवाल, अब ऐसे गहराया सस्पेंस

3 करोड़ लोगों को ऐसे दिया झांसा, शायरी सुनाने वाली खूबसूरत ‘लड़की’ निकली AI मॉडल

रामनगरी में बनेगा भव्य लक्ष्मण द्वार, 39.70 करोड़ की परियोजना, पिंक स्टोन से सजेगा प्रवेश मार्ग, CM योगी की प्राथमिकताओं में है अयोध्या का धार्मिक विकास

अब आर्मी अग्निवीर के लिए इस उम्र तक हो सकेगी भर्ती, आयु सीमा बढ़ाई, आज से आवेदन शुरू

अगला लेख