क्या ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क हो गया है...जानिए सच...

Webdunia
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (16:18 IST)
फेसबुक पर चंद्रयान-2 से संबंधित एक खबर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का विक्रम लैंडर से संपर्क हो गया है। इस दावे के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। नेक्स्ट न्यूज नाम के यूट्यूब अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में दावा किया गया है कि इसरो ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क कर लिया है। वीडियो में इसरो के ट्विटर अकाउंट का एक कथित ट्वीट भी दिखाया गया है। इस ट्वीट में विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित होने की बात लिखी है।



वीडियो बनाने वाले ने इस ट्वीट को आधार बनाते हुए विक्रम लैंडर से संपर्क जुड़ने की बात कही है। 2 मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। यह वीडियो कई फेसबुक ग्रुप्स में शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच?

पूरा वीडियो उस ट्वीट के हवाले से बनाया गया है, इसलिए हमने इसरो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को चेक किया। लेकिन, वहां हमें कोई भी ऐसा ट्वीट नहीं मिला। इसके अलावा हमने इसरो की वेबसाइट भी चेक की, लेकिन वहां भी ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ट्वीट के स्क्रीनशॉट में डेट स्टैंप में तारीख या समय की जगह Just Now लिखा है। साथ ही, इसका फॉन्ट ट्विटर के फॉन्ट से अलग है। जो तस्वीर वीडियो वाले ट्वीट में शेयर की गई है, वही तस्वीर हमें इसरो के 6 सितंबर के एक ट्वीट में मिला, जिसमें इसरो ने चंद्रयान-2 के लैंडिंग के लाइव टेलिकास्ट के बारे में बताया था।

यदि आप दोनों ट्वीट को गौर से देखेंगे तो समझ आ जाएगा कि इसरो के 6 सितंबर वाले ट्वीट को ही एडिट कर दिया गया है, जो वायरल वीडियो में लिया गया है।

इसरो की तरफ से 10 सितंबर को किए गए आखिरी ट्वीट के अनुसार, विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला है, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। इसरो विक्रम से संपर्क बनाने की कोशिश में जुटा है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी चांद की सतह पर गतिहीन पड़े विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की है। नासा ने उसे हैलो का मैसेज भेजा है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि विक्रम लैंडर से संपर्क होने का दावा झूठा है। दावे के लिए आधार बनाया गया इसरो के कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी फेक है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख