Fact Check: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अशरफ गनी के देश छोड़कर भागने का VIDEO वायरल; जानिए इसकी सच्चाई

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (14:21 IST)
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गए। गनी का कहना है कि उन्होंने देश इसलिए छोड़ा ताकि अफगानिस्तान में ज्यादा रक्तपात न हो। लेकिन अफगानिस्तान के नागरिक उनके इस कदम से काफी नाराज हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गनी रनवे पर खड़े जहाज में प्रवेश करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अशरफ गनी का ये वीडियो देश छोड़कर भागने का है।

 

क्या है सच्चाई?

हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें 15 जुलाई की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट लगे थे। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशरफ गनी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए थे।

आगे की पड़ताल के दौरान हमें ये वीडियो अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी TOLO न्यूज के ट्विटर हैंडल पर मिला, जो 15 जुलाई को पोस्ट किया गया था। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया था, “राष्ट्रपति अशरफ गनी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा के लिए आज सुबह काबुल से रवाना हुए”।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला। अशरफ गनी का ये वीडियो अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद का नहीं बल्कि पुराना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More