Daily Horoscope
✕

क्या ऑटो चलाकर परिवार का पेट पालते हैं ‘PM मोदी के भाई’.. जानिए सच..

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (14:00 IST)
सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक ऑटो ड्राइवर की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंझले भाई हैं और वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसके जरिये यह बताने की कोशिश की जा रही है कि मोदी इतने ईमानदार हैं कि वह अपने परिवार तक को अपने पद का फायदा नहीं देते।

क्या है वायरल पोस्ट में?

‘मोदीजी के मंझले भाई टेम्पो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं और अपने यहाँ तो विधायक के परिवार वाले AC गाड़ियों में एन्जॉय करते हैं’- इस कैप्शन के साथ एक शख्स की तस्वीर श्याम नारायण शर्मा नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट किया था, जिसे अब तक 36,000 बार शेयर किया जा चुका है और इस पोस्ट को 3200 लोगों ने लाइक भी किया है। इस तस्वीर में नरेंद्र मोदी के जैसा दिखने वाला एक शख्स ऑटो के अंदर ड्राइवर वाली सीट पर बैठा दिख रहा है। कई अन्य पेजेज़ पर भी यह पोस्ट वायरल हो रहा है।



क्या है सच..

जब हमने इस तस्वीर को गूगल इमेज में सर्च किया तो हमें एक तस्वीर मिली जिसमें उसी ऑटो ड्राइवर के साथ पीछे बैठा पैसेंजर भी था। उस तस्वीर पर क्लिक किया तो हमें Fourth.in की 2016 की एक खबर मिली, जिसका शीर्षक था- ‘Adilabad Auto Driver Who look Exactly Like Our PM. Narendra Modi Photo is Going Viral’।



फिर हमने Adilabad Auto Driver और Modi कीवर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें नवंबर 2016 की डेली भास्कर और जनवरी 2017 की डेक्कन अब्रॉड की न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया है कि मोदी के भाई कहकर चलाई जा रही यह तस्वीर अदीलाबाद, तेलंगाना के एक ऑटो ड्राइवर की है, जिनका चेहरा काफी हद तक मोदीजी से मिलता है।

कौन हैं ये ‘मोदी के डुप्लिकेट’..

वायरल तस्वीर में दिख रहे शख्स का नाम शेख अयूब है। पहले वह RTC की बस चलाते थे, लेकिन अब वह ऑटो चलाते हैं। अयूब अपने क्षेत्र में मोदी के हमशक्‍ल होने के कारण काफी लोकप्रिय भी हैं।

हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर पर किया जा रहा दावा झूठा साबित हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

अगला लेख