जानें क्या है प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के नाम पर वायरल हो रही इस तस्वीर का सच

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2020 (11:41 IST)
कोरोना वायरस के चलते पूरा देश 24 मार्च से लॉकडाउन में है। जिसके बाद लाखों मजदूर अपने-अपने घरों की ओर वापस लौट रहे हैं। इस दौरान कई मार्मिक तस्वीरें सामने आई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल रही है, जिसमें एक महिला छोटे से बच्चे को अपनी पीठ पर कपड़े से बांधकर साइकल चलाती नजर आ रही है।

क्या है वायरल-

तस्वीर शेयर कर पोस्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के बीच एक भारतीय महिला मजदूर पीठ पर अपने बच्चे को बांधे साइकल से अपने गांव पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस तस्वीर को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘न्यू इंडिया का सच!’।

क्या है सच-

दावा गलत है। वायरल तस्वीर का भारत से कोई लेना-देना नहीं है। भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने बताया है कि यह तस्वीर पुरानी है और भारत की नहीं है।

आपको बता दें कि वायरल तस्वीर नेपाल की है और साल 2012 में खींचा गया था। यह तस्वीर यूरोपीयन प्रेस फोटो एजेंसी (EPA) की है, जिसे नरेंद्र श्रेष्ठ नाम के फोटोग्राफर ने 29 जून, 2012 को नेपालगंज में खींची थी।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

अगला लेख
More