Hanuman Chalisa

क्या पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है...जानिए सच...

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (16:10 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान कुछ फेक तस्वीरें, वीडियो, फैक्ट्स आदि भी शेयर किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले एक साथ नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के एक हाथ में गुलदस्ता है और वह कुंबले से हाथ मिला रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कुंबले ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लिया है।



क्या है सच?

जब इस वायरल तस्वीर के बारे में खुद अनिल कुंबले से पूछा गया तो उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया। कुंबले ने कहा कि उन्होंने भाजपा को ज्वॉइन नहीं किया है। ये सब फेक है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसे दोनों ने ठुकरा दिया था।

वायरल तस्वीर कब की है?

जब हमने वायरल तस्वीर को गूगल इमेज के जरिये सर्च किया, तो हमें PMO India के ऑफिशियल पेज का एक लिंक मिला, जिसमें यह वायरल तस्वीर लगी थी। यह तस्वीर 1 अगस्त 2014 को पोस्ट किया गया था और कैप्शन लिखा था- ‘पूर्व किक्रेट खिलाड़ी श्री अनिल कुंबले की प्रधानमंत्री से मुलाकात’।

हमारी पड़ताल में अनिल कुंबले का भाजपा ज्वॉइन करने का दावा झूठा साबित हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

अगला लेख