Fact Check: क्या मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में Jio दे रहा 499 रुपये का free recharge? जानिए सच

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:48 IST)
हाल ही में आईपीएल टूर्नामेंट समाप्त हुआ है। पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे कामयाब टीम है जिसने सबसे ज्यादा 5 बार ये खिताब जीता है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में नीता अंबानी की तरफ से 99 हजार जियो यूजर्स को 499 रुपये का दो महीने वाला रिचार्ज मुफ्त दिया जा रहा है।

क्या है वायरल-

वायरल मैसेज में लिखा है- ‘JIO IPL ऑफर MI (मुंबई इंडियंस) को फाइनल जितने की खुशी में मुंबई इंडियन की मालकिन नीता अंबानी ने 99 हजार Jio यूजर को 499 का 2 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे। आगे कहा गया है कि अगर आपके पास Jio की सिम नहीं है तो आप अपने किसी दोस्त या किसी घर के किसी भी जिओ सिम को रिचार्ज कर सकते हो।’ इस मैसेज के साथ एक लिंक शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच-

वेबदुनिया ने वायरल मैसेज के संबंध में जियो से संपर्क किया। जब हमने इस मैसैज के बारे में लिखा तो जियो केयर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए बताया कि जियो ऐसे मैसेज और कॉल नहीं करता है। जियो केयर्स के मुताबिक, सारे जियो ऑफर्स की जानकारी माय जियो ऐप या Jio।com पर उपलब्ध हैं।

वेबदुनिया पहले भी जियो के फ्री रिचार्ज के नाम पर क्लिकबेट और स्पैम लिंक से जुड़े दावों की पड़ताल कर चुका है।

Also Read: क्या 100 करोड़ यूजर्स पूरे होने की खुशी में JIO दे रहा 448 रुपए का फ्री रिचार्ज... जानिए ऑफर का सच... 

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुंबई इंडियंस के IPL जीतने पर जियो 499 वाला रिचार्ज मुफ्त नहीं दे रहा है। वायरल मैसेज फेक है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को मिलेगी 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा

खान सर का गजब आइडिया, इस तरह तबाह हो जाएगा पाकिस्तान

इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद : रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिए पासपोर्ट लौटाने के आदेश

आतंकवाद के खिलाफ लोगों की लड़ाई को मजबूत करेंगे : उमर अब्दुल्ला

2 मई को मध्यप्रदेश में मनेगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

अगला लेख
More