khatu shyam baba

...तो क्या सुशील मोदी नहीं रहेंगे बिहार के डिप्टी सीएम

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:27 IST)
पटना। बिहार में एनडीए को बहुमत‍ मिलने के बाद अब सरकार गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच, एक बड़े घटनाक्रम में उपमुख्‍यमंत्री पद के लिए कामेश्वर चौपाल का नाम सामने आया है। यदि ऐसा होता है कि सुशील कुमार मोदी की डिप्टी सीएम पद से छुट्‍टी तय है। 
 
शुक्रवार को 1 अणे मार्ग पर हुई एनडीए की बैठक के बाद कामेश्वर चौपाल का नाम तेजी से उभरा है। इस समय चौपाल भी पटना में ही हैं। जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि पार्टी मुझे कोई जिम्मेदारी देती है तो मैं उससे भागूंगा नहीं। हालांकि जदयू की कम सीटों के बावजूद मुख्‍यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर सहमति हो चुकी है। 
दरअसल, कामेश्वर चौपाल दलित समुदाय से आते हैं और राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में पार्टी का मानना है कि कामेश्वर को आगे बढ़ाने से दलित वोटरों के साथ हिन्दू वोट भी भाजपा की ओर आकर्षित होंगे। रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार में एक दलित नेता की भी कमी खल रही है। 
 
दूसरी ओर, यदि कामेश्वर चौपाल डिप्टी सीएम पद पर आसीन होते हैं तो सुशील कुमार की विदाई तय है। यदि सुशील की रवानगी होती है तो निकट भविष्य में नीतीश कुमार के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती है। क्योंकि नीतीश कुमार और सुशील मोदी के बीच अच्छा तालमेल है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद

नासिक कांड से मचा सियासी भूचाल: अशोक खरात मामले में रूपाली चाकणकर का इस्तीफा

Mission Shakti 5.0: यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल वैन, हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी

मथुरा में गौ-रक्षक “फरसा वाले बाबा” की मौत से बवाल, तस्करों का पीछा करते समय कुचले जाने का आरोप

कानपुर में नगर निगम ने शिक्षा विभाग के दफ्तर पर लगाई सील, मचा हड़कंप

अगला लेख