सांसद निशिकांत दुबे ने नीतीश कुमार से की यह मांग, क्या भाजपा ने शुरू की प्रेशर पॉलिटिक्स...

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:25 IST)
पटना। बिहार में भले ही भाजपा जदयू नेता नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजी हो गई हो लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उसने लगता है पार्टी ने प्रेशर पॉलिटिक्स भी शुरू कर दी है।
 
बिहार भाजपा चाहती है कि सूबे के मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही रहें लेकिन सत्ता की बागडोर उसके हाथों में रहे। पहले स्थानीय भाजपा नेताओं ने पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर नीतीश पर दबाव बनाया और अब
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का यह ट्वीट भी इस ओर इशारा कर रहा है।
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी से आग्रह है कि शराब बंदी में कुछ संशोधन करें, क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का रास्ता अपनाते हैं। इससे राजस्व की हानि, होटल उद्योग प्रभावित तथा पुलिस, एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से शराबबंदी है। उस समय प्रदेश में नीतीश कुमार और लालू यादव के गठबंधन की सरकार थी। नीतीश ने राज्य में शराब के सेवन, बनाने और बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More