Hanuman Chalisa

क्या मोदी सरकार सबको FREE में सोलर पैनल बांट रही है...

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (12:46 IST)
सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। दावा है कि मोदी सरकार ने फ्री सोलर पैनल योजना शुरू की है जिसके तहत आप अपने घर या गाँव में फ्री में सोलर पैनल लगवा सकते हैं। मैसेज में लोगों से फ्री सोलर पैनल के लिए 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया है और लिंक भी दी गई है।

क्या है वायरल पोस्ट?

वायरल मैसेज में लिखा है, “प्रधानमंत्री फ़्री सोलर पैनल योजना. फ़्री मैं लगवाएँ सोलर पैनल अपने घर या गाँव मैं, आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं भरना बस जल्दी से फ़ॉर्म भरे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 है. तो जल्दी करें और इस मैसेज को अपने सभी दोस्तों को भी भेजें ताकि इस योजना का लाभ सभी को मिल सके. अभी आवेदन करें https://solor-panel-apply.blogspot.com/”



क्या है सच?

सरकार की अधिकतर वेबसाइट के आखिरी में nic या gov होता है, लेकिन वायरल मैसेज में दी गई लिंक में ऐसा नहीं है। इसलिए हमें शक हुआ। हमने पाया कि  Ministry of New and Renewable Energy की आधिकारिक वेबसाइट तो https://mnre.gov.in है, जबकि वायरल मैसेज में लिखी वेबसाइट https://solor-panel-3.blogspot.com है।

जब हम Ministry of New and Renewable Energy की आधिकारिक वेबसाइट पर गए तो हमें वहां 8 जुलाई को जारी किया गया एक नोटिस मिला, जो सोलर पैनल के भ्रामक विज्ञापन से संबंधित था। इस नोटिस में मंत्रालय ने लिखा है-

मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि आम लोगों को धोखा देने के लिए नि:शुल्क सौर पैनल योजना या ऐसी योजनाओं के लिए प्री-रेजिस्ट्रेशन के बारे में विभिन्न प्लेटफार्मों पर विज्ञापन प्रकाशित/प्रसारित किए जा रहे हैं। इस संबंध में, यह बताया जा रहा है कि ऐसी कोई योजना Ministry of New and Renewable Energy, भारत सरकार द्वारा शुरू नहीं की गई है। आम जनता को चेतावनी दी जाती है कि इस तरह की योजनाओं के जाल में न फंसे।

दरअसल, इस तरह की फर्जी वेबसाइट लोगों को किसी चीज का लालच देती हैं और फिर जाली रेजिस्ट्रेशन पोर्टल के सहारे जमा किए गए आपके डेटा का दुरूपयोग करती हैं। आप ऐसी किसी भी वेबसाइट के चक्कर में ना पड़ें।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल मैसेज फेक है। मोदी सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

केंद्र से टकराए तमिलनाडु के सीएम विजय! 'वंदे मातरम' नहीं, अब सबसे पहले गाया जाएगा राज्य गीत 'तमिल थाई वाझथु'

पूर्वी सिंहभूम के 7238 बच्चों के लिए प्रशासन का राहत भरा कदम

'बादल फाड़' तबाही: भारी बरसात से हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर मप्र और राजस्थान में नदी-नाले उफान पर, पहाड़ों में रेड अलर्ट

किसानों के लिए खुशखबरी, गुजरात सरकार स्थापित करेगी प्राकृतिक खेती के 'मॉडल कैंपस', ट्रेनिंग के साथ बीज भी मिलेंगे

इथेनॉल मिश्रित डीजल सुरक्षा परीक्षणों में फेल : फ्लैश प्वाइंट बना बड़ी वजह, क्या अब भी इस्तेमाल करेगी सरकार?

अगला लेख