Publish Date: Fri, 05 Jul 2019 (19:53 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jul 2019 (00:55 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार एक नई शिक्षा नीति लाएगी और विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थानों के लिए 400 करोड़ रुपया मुहैया किया गया है।
नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि उच्चतर शिक्षा आयोग के लिए एक मसौदा विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत एक शैक्षणिक केंद्र बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ाई करने के लिए आकर्षित करने को लेकर 'भारत में अध्ययन' कार्यक्रम का प्रस्ताव किया।
वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि 'खेलो भारत योजना' के तहत एक राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड स्थापित किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से युवाओं से अवगत कराने के लिए 'गांधीपीडिया' (महात्मा गांधी पर ज्ञानकोश) तैयार किया जा रहा है। (भाषा)