biodatamaker

शराब के नशे में युवक ने खाया जिंदा मुर्गा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (17:20 IST)
नशे की लत इंसान को हैवान बना देती है। इस बात का सबूत है इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो। इस वीडियो में शराब के नशे में धुत एक युवक जिंदा मुर्गे को खाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को वहां से गुजरने वाले एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है, जो अब वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना तेलंगाना के महबूबाबाद के केसमुद्रम की है, जहां दो युवक पार्टी करने से मूड से शराब और जिंदा मुर्गा खरीदकर चले थे। लेकिन शराब पहले ही गटक गए और शराब का नशा इतना था कि दोनों सड़क किनारे ही सो गए। कुछ देर के बाद जब इनमें से एक की भूख के कारण नींद खुली, तो उसने मुर्गे की खाल उधेड़ना शुरू कर दिया और फिर कच्चा ही खाना शुरू कर दिया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बेहद नाराज हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर पशु के साथ क्रूरता के आरोप में विशेष टीम गठित कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि जैसे ही जानवर बाजार से खरीदे जाते हैं, तो पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की भूमिका शुरू हो जाती है। जानवरों के साथ क्रूरता पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है जिसमें जुर्माने के साथ न्यूनतम तीन महीने की सजा का प्रावधान है।

 
देखें वीडियो- 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

6 दिन तक मृत बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

15 अगस्त 2026: स्कूल या कॉलेज में भाषण देना है? चुनें ये 5 दमदार टॉपिक्स

राहुल-रिजिजू मुलाकात बेनतीजा: 'गृह मंत्री दें जवाब, पीएम मांगे माफी... तभी होगी बात', परिसीमन बिल पर संसद में फंसा पेच!

Fact-Check: क्या दतिया उपचुनाव हारने के बाद BJP ने हजारों नेताओं को बाहर निकाला?

अगला लेख