dharma sangrah

वर्ष में 120 दिन संसद चलाने की मांग उठी राज्यसभा में

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (17:10 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को सभी दलों के सदस्यों ने वर्ष में कम से कम 120 दिन संसद का संचालन करने की मांग करते हुए कहा कि संसद में कामकाज कराने की जिम्मेदारी सरकार की है और सभी सांसदों को इसमें सहयोग करना चाहिए। गैरसरकारी सदस्यों के कामकाज के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल के निजी संसद (उत्पादकता में वृद्धि) विधेयक 2017 को चर्चा के लिए पेश करने पर सदस्यों यह मांग की।
 
 
विधेयक को पेश करते हुए गुजराल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के शुरुआती दिनों में संसद साल में 120 दिन तक चलती है लेकिन अब यह अवधि महज 50 से 60 दिन तक सिमट गई है। इससे कई महत्वपूर्ण विधेयक लंबित रहते हैं और जरूरी मुद्दों पर विचार-विमर्श नहीं हो पाता है। संसद के कामकाज में व्यवधान होता है जिससे करदाताओं के करोड़ों रुपए बरबाद हो जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में आदर्श स्थिति यह होती है कि संसद वर्ष में कम से कम 200 दिन कामकाज करे। अगर यह संभव नहीं हो तो संसद में कामकाज के लिए कम से कम 120 दिन कानूनी रूप से निर्धारित करने चाहिए। इसके अलावा हंगामे, शोर-शराबे या किसी भी अन्य कारण से बरबाद होने वाले समय की भरपाई की जानी चाहिए।
 
गुजराल ने कहा कि समय कम होने के कारण छोटी पार्टियों और पीछे बैठने वाले सदस्यों को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिल पाता है। संसद का एक विशेष सत्र होना चाहिए जिसमें केवल महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए। इससे कई सारी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख