biodatamaker
✕

क्या कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर है हल्दी-नींबू...जानिए सच...

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2020 (11:00 IST)
फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में ट्वीट कर दावा किया है कि हल्दी और नींबू कोरोना वायरस से लड़ने में असरदार हैं। विवेक के इस ट्वीट को दो हजार बार रीट्व‍ीट किया जा चुका है और 11 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
 
क्या है वायरल पोस्ट में-
 
फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 12 मार्च को अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- 'हल्दी और नींबू दो सरल, सस्ती और आसान चीजें हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आप कोरोना वायरस से लड़ सकते हैं। घर का बना रसम भी बहुत उपयोगी है।'

<

Turmeric and lemon are two simple, cheap and handy things you can use regularly to fight #CoronaVirus

Homemade Rasam is also very useful.

— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 12, 2020 >
 
हालांकि, कई यूजर्स ने विवेक के इस दावे का खंडन किया तो कुछ ने समर्थन भी किया है। 
 
क्या है सच-
 
वायरल दावे की पुष्टि के लिए हमने इंदौर के नाक, कान, गला एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. सुबीर जैन से बात की। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कोई भी अध्ययन सामने नहीं आया है, जो यह बताता हो कि हल्दी-नींबू कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
 
अधिक जानकारी के लिए हमने शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा से भी बात की। डॉ. शर्मा के अनुसार, हल्दी और नींबू इम्यूनिटी को मजबूत करती है। लेकिन इसको लेने से कोरोना वायरस नहीं होगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल दावा गलत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख